Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजनांदगांव दौरे पर, प्रगतिशील किसान सम्मेलन में करेंगे शिरकत…

रायपुर / छत्तीसगढ़

प्रमुख बिंदु

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजनांदगांव जिले के दौरे पर रहेंगे। वे शहर के ऐतिहासिक स्टेट हाई स्कूल मैदान में आयोजित ‘प्रगतिशील किसान सम्मेलन’ में शामिल होकर किसानों को संबोधित करेंगे। इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम में राजनांदगांव संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसानों और नागरिकों के पहुंचने की संभावना है। आयोजन स्थल पर विशाल वाटरप्रूफ डोम तैयार किया गया है, जहां हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम भी किए गए हैं।

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान जिले को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा, जिसके लिए मंच के पीछे शिलालेख तैयार किए गए हैं। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। शनिवार सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक शहर में भारी और मध्यम वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

ख़बरें और भी…

हमारे WhatsApp ग्रुप को फॉलो करना न भूलें
https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

Exit mobile version