Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

कोरिया में रेत उत्खनन विवाद ने लिया हिंसक रूप, वाहन में आग लगने से दो लोगों की मौत…

कोरिया /छत्तीसगढ़

प्रमुख बिंदु

कोरिया। जिले के नौगई गांव में रेत उत्खनन को लेकर दो गुटों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद झड़प की स्थिति निर्मित हो गई। इस दौरान एक फॉर्च्यूनर वाहन में आग लगा दी गई। आग की चपेट में आने से वाहन में मौजूद दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी

हमारे WhatsApp ग्रुप को फॉलो करना न भूलें
https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

Exit mobile version