Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

10 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला कंपनी का कर्मचारी, पुलिस ने रकम की बरामद…

मंदिरहसौद /रायपुर/ छत्तीसगढ़

प्रमुख बिंदु

रायपुर। रायपुर और नवा रायपुर के बीच चाकू की नोक पर 10 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है, जहां 16 जून को एक कंस्ट्रक्शन कंपनी का कर्मचारी मजदूरों के भुगतान के लिए 10 लाख रुपये नकद लेकर जा रहा था। रास्ते में सेरीखेड़ी ओवरब्रिज के पास बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोककर चाकू दिखाया और रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद मंदिर हसौद थाना और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस का शक कंपनी के कर्मचारी दिनेश राव पर गया, जिसने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि दिनेश राव वर्ष 2022 से कंपनी में कार्यरत था और उसे कंपनी के नकद लेनदेन की पूरी जानकारी थी। इसी आधार पर उसने अपने भाई और एक साथी के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। घटना के दिन उसने रुपये लेकर जा रहे कर्मचारी की गतिविधियों की जानकारी अपने साथियों को दी, जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। लूट के बाद आरोपियों ने रकम का बंटवारा किया, जिसमें दिनेश ने अधिकांश राशि अपने पास रख ली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 9.70 लाख रुपये नकद, एक बर्गमैन बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके दो फरार साथियों की तलाश जारी है।

खबरें और भी

हमारे WhatsApp ग्रुप को फॉलो करना न भूलें
https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

Exit mobile version