Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

अमेरिका-ईरान के बीच अंतरिम शांति समझौते पर हस्ताक्षर, युद्ध समाप्ति की दिशा में बड़ा कदम…

तेहरान / देश-विदेश

प्रमुख बिंदु

पेरिस/तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव और संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार दोनों देशों ने अंतरिम समझौता (एमओयू) पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, जिसके बाद यह समझौता तत्काल प्रभाव से लागू हो गया। रिपोर्टों के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस में आयोजित बैठक के दौरान दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए, जबकि ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से अपनी स्वीकृति दी। समझौते का उद्देश्य दोनों देशों के बीच जारी सैन्य टकराव को समाप्त करना और आगे की व्यापक शांति वार्ता के लिए आधार तैयार करना है।

समझौते के तहत युद्धविराम, क्षेत्रीय तनाव कम करने और रणनीतिक होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक गतिविधियों को सामान्य बनाने जैसे प्रावधान शामिल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा लेबनान से जुड़े संघर्षों को कम करने तथा आगामी 60 दिनों के भीतर व्यापक और स्थायी समझौते के लिए बातचीत जारी रखने पर भी सहमति बनी है। हालांकि परमाणु कार्यक्रम और प्रतिबंधों जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अंतिम निर्णय अभी बाकी है और इन पर आगे की वार्ताओं में चर्चा होगी। इस समझौते को पश्चिम एशिया में स्थिरता की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।

खबरें और भी…

हमारे WhatsApp ग्रुप को फॉलो करना न भूलें
https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

Exit mobile version