Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में महिला की हत्या से सनसनी, देवर गिरफ्तार…

बलौदाबाजार / छत्तीसगढ़

प्रमुख बिंदु

बलौदाबाजार। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में एक महिला की हत्या का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान पुष्पा ध्रुव (28) के रूप में हुई है, जिसका शव उसके घर के पीछे स्थित बाड़ी में खून से लथपथ हालत में मिला। महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल और साइबर सेल की टीम को भी जांच में शामिल किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर साक्ष्य एकत्र करने की कार्रवाई शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को मिले सुरागों के आधार पर मृतका के 25 वर्षीय देवर देवेंद्र ध्रुव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच लंबे समय से व्यक्तिगत संबंध और विवाद की बात सामने आई है। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे विवाद प्रमुख कारण प्रतीत हो रहा है, हालांकि मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है। मोबाइल कॉल डिटेल, चैट रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है ताकि पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी सामने आ सके। पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़े सभी तथ्य सार्वजनिक किए जाएंगे।

खबरें और भी

हमारे WhatsApp ग्रुप को फॉलो करना न भूलें
https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

Exit mobile version