Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

हैदराबाद में आज छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट, मुख्यमंत्री साय और मंत्री देवांगन होंगे शामिल…

हैदराबाद / तेलंगाना

प्रमुख बिंदु

हैदराबाद। छत्तीसगढ़ में निवेश को बढ़ावा देने और नए औद्योगिक अवसरों को आकर्षित करने के उद्देश्य से आज हैदराबाद में छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन सहित राज्य सरकार के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के उद्योगपतियों, निवेशकों और कारोबारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया जाएगा। राज्य में उपलब्ध औद्योगिक संभावनाओं, निवेश अनुकूल नीतियों और बुनियादी ढांचे की जानकारी निवेशकों के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।

सरकार का लक्ष्य प्रदेश में नए निवेश को आकर्षित कर रोजगार के अवसर बढ़ाना और औद्योगिक विकास को नई गति देना है। इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट के माध्यम से उद्योग जगत को छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीतियों, संसाधनों और निवेश संभावनाओं से अवगत कराया जाएगा। माना जा रहा है कि इस आयोजन से विभिन्न क्षेत्रों में निवेश प्रस्तावों को बढ़ावा मिलेगा तथा राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। प्रदेश सरकार लगातार देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर निवेशकों को छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

खबरें और भी

हमारे WhatsApp ग्रुप को फॉलो करना न भूलें
https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

Exit mobile version