Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायपुर अवंती विहार के रहवासियों ने महापौर को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के समाधान की मांग किये …

रायपुर / छत्तीसगढ़

प्रमुख बिंदु

रायपुर। नगर निगम मुख्यालय में आज अवंती विहार स्थित दुर्गा मंदिर के पास के रहवासियों ने महापौर मीनल चौबे से सौजन्य भेंट की। इस दौरान नागरिकों ने क्षेत्र में मौजूद विभिन्न समस्याओं और जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों को विस्तार से रखा तथा उनके समाधान के लिए एक ज्ञापन भी सौंपा। नागरिकों ने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के बेहतर प्रबंधन और आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की मांग की। बैठक के दौरान क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

महापौर मीनल चौबे ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और क्षेत्रीय विकास को गति देने के लिए लगातार प्रयासरत है। साथ ही अवंती विहार क्षेत्र में आवश्यक जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्धता भी दोहराई गई। रहवासियों ने समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाने और त्वरित कार्रवाई के आश्वासन पर संतोष व्यक्त किया।

खबरें और भी

हमारे WhatsApp ग्रुप को फॉलो करना न भूलें
https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

Exit mobile version