Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

भैरव बाबा मंदिर के पास युवक गिरफ्तार, 57 हजार रुपये की नशीली टेबलेट जब्त…

बिलासपुर / छत्प्रतीसगढ़

मुख्य बिंदु

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि भैरव बाबा मंदिर स्थित पुष्प वाटिका के पास एक व्यक्ति लोगों से विवाद कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से 13 नग नाईट्रोजेपम (नाईट्रा) टेबलेट बरामद की गईं। बरामद टेबलेट की सरकारी कीमत लगभग 57,200 रुपये बताई गई है।

थाना प्रभारी विष्णु यादव के अनुसार आरोपी नशे की हालत में था और कथित रूप से नशीली टेबलेट बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिनके निर्देश पर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई। गिरफ्तार युवक की पहचान उसराभाठा, नेवसा निवासी नवीन कुमार बैसवाड़े (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

खबरें और भी

हमारे WhatsApp ग्रुप को फॉलो करना न भूलें
https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

Exit mobile version