Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

केंद्र सरकार के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राजधानी में चक्काजाम और पुलिसकर्मियों के साथ हुई तीखी नोकझोंक..

रायपुर : 16 अप्रैल 2023

रायपुर:  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सीबीआई की पूछताछ मामले पर आज देश भर में केंद्र सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक में भी आप के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। यहां चक्काजाम जैसी स्थिति निर्मित होने पर पुलिस ने आप पदाधिकारियों को हटाने की कोशिश की। इस दौरान आप पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने बताया देश में स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे सभी क्षेत्रों में सबसे बेहतर काम दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार कर रही है। जो केंद्र की भाजपा सरकार को रास नहीं आ रही है। नतीजतन बेबुनियाद आरोप लगाकर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों को परेशान किया जा रहा है।

Exit mobile version