Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ लिपिक संघ के कैलेंडर का विधायक रामपुकार ने किया विमोचन


पत्थलगांव: 01 फरवरी 2023 ( संजय तिवारी )

छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के वार्षिक कैलेंडर 2023 का विमोचन किया गया। कैलेंडर का विमोचन पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह ने किया।


छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, जिला जशपुर के कलेंडर का विमोचन, माननीय विधायक महोदय पत्थलगांव द्वारा किया गया। लिपिक संघ, जशपुर द्वारा विधायक को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए शाल – श्रीफल भेंट किया गया। इस अवसर पर संघ के प्रान्तीय महामंत्री श्री अरुण रवानी, जिला अध्यक्ष श्री उमेश प्रधान, उपाध्यक्ष श्री शिवकुमार टंडन, कुनकुरी अध्यक्ष श्री सेत राम मेहर, श्री अमर शाहू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version