Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायपुर में आज होगा विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा सम्मान समारोह, पदयात्रियों का किया जाएगा सम्मान…

रायपुर /छत्तीसढ़

मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित होगा कार्यक्रम, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब करेंगे अध्यक्षता

हेडलाइंस

रायपुर। सतनामी समाज द्वारा आज राजधानी रायपुर में विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में 18 से 22 फरवरी तक आयोजित सतनाम सद्भाव पदयात्रा में शामिल हुए पदयात्रियों का सम्मान किया जाएगा। समाज के इस विशेष आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता

कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरु खुशवंत साहेब करेंगे। आयोजन में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम समाज में एकता, सद्भाव और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में होगा आयोजन

विशाल सम्मान समारोह का आयोजन रायपुर स्थित मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में पदयात्रा के दौरान समाज के लिए योगदान देने वाले पदयात्रियों और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन स्थल पर विशेष तैयारियां की गई हैं।

समाज में एकता और सद्भाव का संदेश

सतनाम सद्भाव पदयात्रा को समाज में भाईचारा, सामाजिक समरसता और जागरूकता का प्रतीक माना जा रहा है। समाज के लोगों का कहना है कि इस तरह के आयोजन युवाओं को सामाजिक मूल्यों और एकजुटता का संदेश देते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से समाज के सक्रिय लोगों को प्रोत्साहित करने का प्रयास भी किया जाएगा।

खबरें और भी

www.swatantrachhattisgarh.com पर विजिट करें


Exit mobile version