Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

भाजपा राष्ट्र निर्माण का संकल्पित परिवार, अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारा लक्ष्य : बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर / छत्तीसगढ़

रायपुर ग्रामीण भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को दिया सेवा, संगठन और अंत्योदय का संदेश

प्रमुख बिंदु

रायपुर। सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता Brijmohan Agrawal ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल चुनाव जीतने वाला राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला परिवार है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है, जो संगठन और सरकार की वास्तविक शक्ति है। वे चंपारण में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत भाजपा रायपुर ग्रामीण जिला के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

संघर्ष और समर्पण से मजबूत हुआ संगठन

मुख्य वक्ता के रूप में सांसद श्री अग्रवाल ने अपने राजनीतिक जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि एक समय ऐसा था जब भाजपा और जनसंघ के कार्यकर्ताओं को संघर्ष, आंदोलन, जेल यात्रा और लाठीचार्ज का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद और भाजपा के दिनों में उन्होंने 60 बार जेल यात्रा की, लेकिन तब भी मन में केवल राष्ट्र और संगठन के प्रति समर्पण की भावना थी। उन्होंने कहा कि आज कार्यकर्ताओं को बेहतर वातावरण में काम करने का अवसर मिला है, इसलिए उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है।

योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान

सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार गरीब कल्याण की योजनाओं को शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय का विचार पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने दिया था, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव, वार्ड और बूथ स्तर पर लोगों के बीच जाकर योजनाओं की जानकारी देने और समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

वैचारिक मूल्यों और राष्ट्रसेवा पर दिया जोर

सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री Atal Bihari Vajpayee के जीवन और संघर्ष से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज जिस मजबूत स्थिति में खड़ी है, वह महापुरुषों के त्याग, तपस्या और राष्ट्रसेवा का परिणाम है। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के प्रसिद्ध कथन “अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा” का उल्लेख करते हुए कहा कि आज देश विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

प्रशिक्षण शिविर में मंत्री टैंक राम वर्मा , विधायक अनुज शर्मा , इंद्रकुमार साहू , गणेश शंकर मिश्रा , जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल सहिंत बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ख़बरें और भी…


Exit mobile version