Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का गठन, डॉ. कृतिका ठाकुर बनीं अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़

रायपुर। प्रदेश के कर अधिकारियों के हितों की रक्षा तथा विभागीय समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से आज 09 मई 2026 को ‘छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ’ का विधिवत गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें अनुभवी एवं ऊर्जावान अधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

नई कार्यकारिणी की घोषणा

बैठक में निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया—

इसके अलावा संघ के सदस्य एवं विशेष सदस्यों में सतीश विनायक गाड़गे, अवधेश यादव, चित्ररेखा भुआर्य, सुनीति पैंकरा, स्वाति तिवारी, पुरुषोत्तम बांधेय, नंदकुमार कुर्रे, प्रणव देवांगन, दमोदर प्रसाद एवं सुरेश साहू शामिल रहे। संघ के मीडिया प्रभारी निशांत तिवारी भी बैठक में उपस्थित रहे।

सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई चर्चा

बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों के बीच अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न विभागीय मुद्दों एवं अधिकारियों की लंबित मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई। संघ द्वारा प्रमुख मांगों को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रारूप (ड्राफ्ट) भी तैयार किया गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. कृतिका ठाकुर ने कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य कर अधिकारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा उनके अधिकारों के लिए शासन के समक्ष प्रभावी ढंग से पक्ष रखना है।

जल्द सौंपा जाएगा ज्ञापन

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कर अधिकारियों की लंबित मांगों को लेकर शीघ्र ही शासन एवं संबंधित विभागों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। साथ ही संघ के एजेंडे में शामिल प्रमुख बिंदुओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु कार्ययोजना भी तैयार कर ली गई है।

इस अवसर पर प्रदेशभर से आए अधिकारियों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए संघ की सफलता की कामना की।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version