Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायपुर में गूंजेगा सुरों का जादू: “मैं दुनिया भुला दूंगा” लाइव ऑर्केस्ट्रा आज…

मनोरंजन /रायपुर

मुख्य Highlight :

रायपुर : रायपुर शहर में आज संगीत प्रेमियों के लिए एक खास संध्या सजने जा रही है, जहां फ्रेंड्स म्यूजिकल ग्रुप द्वारा “मैं दुनिया भुला दूंगा” शीर्षक से लाइव बंद ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम मुक्ता काश मंच, राजभवन के सामने आयोजित होगा, जिसमें पुराने और नए गीतों का खूबसूरत संगम देखने को मिलेगा। आयोजन की कमान विजय निहाल के हाथों में है, जो स्वयं एक प्रतिभाशाली गायक भी हैं।

कलाकारों की दमदार टीम

इस संगीतमय शाम को और खास बनाने के लिए मंच पर कई जाने-माने और उभरते कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। मंच संचालन और सलाहकार की भूमिका में रविन्द्र सिंह दत्ता नजर आएंगे, वहीं संयोजक एवं गायक के रूप में कृष्णा यादव भी अपनी आवाज़ का जादू बिखेरेंगे। रफ़ी फेम गायक किरण भट्ट के साथ बसंत दीप, कमलेश सिन्हा, मधु यादव, मोनिका तिवारी, नामिष यादव, जागृति ताम्रकार, मीनाक्षी राउत, सुहाना वर्मा, संचिता भट्टाचार्य और अरुंधती पंडित जैसे कलाकार दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

संगीत संयोजन और वाद्य कलाकार

इस आयोजन में संगीत की जिम्मेदारी म्यूजिशियन डायरेक्टर यश यदु निभा रहे हैं। वाद्य यंत्रों पर भी अनुभवी कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे, जिनमें आर्गन पर रतन बारीक, पैड पर राजेश नायक, मनोज नायक और दीप शिखर, ड्रमर सेट पर शिव मिश्रा, लीड गिटार पर आशुतोष, बेस गिटार पर शैलेन्द्र कुमार, सेक्सोफोन पर अनिल खेमे और ढोलक पर राजेश कुमार शामिल हैं। सभी कलाकार मिलकर इस शाम को यादगार बनाने के लिए तैयार हैं।

दर्शकों के लिए खास अनुभव

यह आयोजन न केवल संगीत प्रेमियों के लिए मनोरंजन का माध्यम बनेगा, बल्कि लाइव ऑर्केस्ट्रा के जरिए पुराने दौर की यादें भी ताजा करेगा। “मैं दुनिया भुला दूंगा” जैसे भावनात्मक शीर्षक के साथ यह कार्यक्रम श्रोताओं को सुरों की ऐसी दुनिया में ले जाएगा, जहां हर गीत दिल को छू जाएगा और एक अलग अनुभव देगा।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version