Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रविन्द्र भाटिया बने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय सदस्य..

संजय तिवारी-पत्थलगांव (13 अप्रैल 2023 )

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सिख समाज को कांग्रेस की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु कमेटी बनाई गई है जिसमे महाराष्ट्र के महेंद्र सिंह वोहरा को कोऑर्डिनेटर तथा अन्य 20 सदस्य नियुक्त किये गए है,इस राष्ट्रीय समिति में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ रविन्द्र सिंह भाटिया पत्थलगांव को भी सदस्य नामजद किया गया है | भाटिया विगत 45 वर्षो से संगठन के स्थानीय एवम राज्य स्तर पर कार्य कर चुके है वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ के निर्वाचित उपाध्यक्ष है,सहकारिता,पत्रकारिता,समाज सेवी संगठनों में कार्य के लंबे अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा, भाटिया स्व अर्जुन सिंह ,राजा दिग्विजय सिंह के निकटतम लोगों में से रहे है तथा सदैव चुनाव में चाणक्य की भूमिका में रहते है | भाटिया ने कांग्रेस हाई कमान सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी जी एवम कोऑर्डिनेटर सरदार महेंद्र वोहरा का आभार व्यक्त कर कहा है कि जो जिम्मेदारी दी गयी है उसे पूरी तरह से निभाने का प्रयास करूंगा।

Exit mobile version