Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

अवन्ति विहार शीतला तालाब की विशेष सफाई, निगम जोन 9 ने जनशिकायत का किया त्वरित समाधान।

Oplus_131072

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 9 स्वास्थ्य विभाग ने अवन्ति विहार कॉलोनी स्थित शीतला तालाब की सफाई को लेकर प्राप्त जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष सफाई अभियान चलाया। नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देशानुसार जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के मार्गदर्शन में यह अभियान संचालित किया गया, जिससे क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिली।

जोन स्वास्थ्य अधिकारी बारोन बंजारे, उमेश नामदेव एवं स्वच्छता निरीक्षक भोला तिवारी की उपस्थिति में सफाई मित्रों की टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। टीम ने महर्षि वाल्मीकि वार्ड क्रमांक 32 अंतर्गत अवन्ति विहार कॉलोनी के शीतला तालाब में विशेष सफाई अभियान चलाकर जमा कचरे को हटाया और उसका उचित परिवहन सुनिश्चित किया।

इस त्वरित कार्रवाई से न केवल तालाब क्षेत्र में स्वच्छता बहाल हुई, बल्कि जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा। निगम जोन 9 द्वारा समय पर की गई पहल से स्थानीय नागरिकों को राहत मिली और जनशिकायत का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया गया।

खबरें और भी…

Exit mobile version