Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम: कोंडागांव में बारिश-ओलावृष्टि से तापमान गिरा, जन-जीवन प्रभावित…

कोंडागांव / छत्तीसगढ़

मौसम का असर: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में अचानक बदलाव देखा जा रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के चलते अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी होने की संभावना है।

ओलावृष्टि से नुकसान: शनिवार को कोंडागांव जिले में शिमला-मनाली जैसा नजारा देखने को मिला, जहां जमकर ओले गिरे। बड़ेराजपुर क्षेत्र के कई गांवों में खेतों पर बर्फ की परत जम गई, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा है।

हादसे और परेशानी: जशपुर के दुलदुला में आकाशीय बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। वहीं रायगढ़ में जलाशय का गेट टूटने से पानी सड़कों और खेतों में फैल गया, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version