Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

अंजय शुक्ला छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष नियुक्त…

रायपुर /छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने आदेश जारी करते हुए अंजय शुक्ला को छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड का उद्देश्य प्रदेश में पारंपरिक आदिवासी चिकित्सा पद्धतियों का संरक्षण और संवर्धन करना है। साथ ही औषधीय पौधों के संरक्षण, उत्पादन और प्रचार-प्रसार के माध्यम से वन आधारित आजीविका को बढ़ावा देना भी बोर्ड की प्रमुख जिम्मेदारी है।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version