Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

बस्तर के 20 विद्यार्थियों का शैक्षणिक सफर बना यादगार अनुभव…

जगदलपुर / छत्तीसगढ़

बस्तर के सरकारी स्कूलों के 20 विद्यार्थियों के लिए ओडिशा के शैक्षणिक भ्रमण ने सपनों को साकार कर दिया। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत समग्र शिक्षा राज्य कार्यालय रायपुर के निर्देश पर आयोजित इस अंतरराज्यीय यात्रा में बच्चों ने भुवनेश्वर और पुरी का भ्रमण किया। किताबों में पढ़े गए ग्रह-नक्षत्र, जीवाश्म, वन्यजीव और प्राचीन मंदिरों को उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से देखा और अनुभव आधारित ज्ञान अर्जित किया।

कलेक्टर आकाश छिकारा और जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन के मार्गदर्शन में आयोजित इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान विकसित करना रहा। जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने कहा कि कक्षा से बाहर का अनुभव ही असली शिक्षा है।

यह यात्रा बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीमवर्क की भावना को मजबूत करने वाली साबित हुई, जिसने उनके भीतर वैज्ञानिक दृष्टिकोण के बीज बो दिए।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version