Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

ईडी जल्द जारी कर सकती है टीना अंबानी को नया समन…

नई दिल्ली /भारत

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कारोबारी अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी को कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बयान दर्ज कराने के लिए नया समन जारी किए जाने की संभावना है। एजेंसी सूत्रों के अनुसार, ईडी ने उन्हें सोमवार, 9 फरवरी 2026 को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया था, लेकिन वह निर्धारित तिथि पर एजेंसी के समक्ष पेश नहीं हुईं।

बताया जा रहा है कि अब ईडी उनकी गैर-हाजिरी को ध्यान में रखते हुए अगली कार्रवाई के तहत नया समन जारी कर सकती है। मामले से जुड़े दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की जांच अभी जारी है।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version