Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायगढ़ में ओडिशा से गांजा लाकर बेच रहा था तस्कर, 12.4 किलो गांजा और नकद जब्त…

रायगढ़/छत्तीसगढ़

रायगढ़ के जूटमिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से गांजा लाकर शहर में बेच रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर से 12 किलो 400 ग्राम गांजा और 3,500 रुपये नकद जब्त किए गए हैं।

रायगढ़ पुलिस को शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि सोनूमुड़ा देवारपारा निवासी गोविंद भट्ट उर्फ बुटू (55) गांजा तस्करी में संलिप्त है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी के मकान की घेराबंदी करते हुए दबिश दी गई।

दबिश के दौरान आरोपी पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा, लेकिन संदेह के आधार पर जब घर की तलाशी ली गई तो एक पेटी और डिब्बों में रखा 12 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ओडिशा से गांजा लाकर रायगढ़ में बिक्री करता था। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा के साथ बिक्री की रकम 3,500 रुपये नकद भी जब्त की है। ASP अनिल सोनी ने बताया कि घनी आबादी वाले क्षेत्र में इस तरह की तस्करी चिंता का विषय है। आरोपी के खिलाफ धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version