Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

अकलतरा-बलौदा मेन रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, तीन ट्रेलर भिड़े, एक चालक की मौत…

छत्तीसगढ़ /जाजगीर -चांपा

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र से बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। अकलतरा–बलौदा मेन रोड पर ग्राम कोटगढ़ के पास सुबह करीब 5 बजे तीन भारी ट्रेलर आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रेलर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

https://swatantrachhattisgarh.com/wp-content/uploads/2026/02/जांजगीर-चंपा-video.mp4

हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद घायल चालक को क्षतिग्रस्त ट्रेलर से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

घायल चालक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version