Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

धमतरी में मनरेगा और धान खरीदी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन…

धमतरी/छत्तीसगढ़

धमतरी जिले में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने मनरेगा और धान खरीदी की समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। यह आंदोलन “मनरेगा बचाव संग्राम” के तहत आयोजित किया गया। प्रदर्शन से पहले जनपद पंचायत के पास सभा हुई, जहां कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर मनरेगा कानून को कमजोर करने और ग्रामीणों से रोजगार छीनने का आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि किसानों की धान खरीदी में भी भारी अव्यवस्था है।

सभा के बाद कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए कलेक्टोरेट घेराव के लिए रवाना हुए। कलेक्टोरेट के पास पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड को पार करने की कोशिश के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान कई लोग गिर पड़े और दो पत्रकारों को चोट आई। भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने अपनी मांगों को लेकर अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रशासन ने मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version