Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

कोरबा अखबार वितरक संघ ने महापौर के जन्मदिन पर किया सम्मान समारोह, बोलीं महापौर—जनता का स्नेह ही मेरी असली पूंजी…

कोरबा/छत्तीसगढ़

समारोह में भावनात्मक संबोधन और जनसेवा का संदेश
समारोह को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि अखबार वितरक संघ के सदस्यों का जीवन संघर्षपूर्ण है, फिर भी वे समाज के लिए निरंतर कार्य करते हैं, यह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि जनता के प्रेम और विश्वास ने ही उन्हें ऐतिहासिक 45 हजार मतों से विजय दिलाई और आज जन्मदिन पर मिल रहा यह स्नेह उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। महापौर ने कहा कि कोरबा को सुव्यवस्थित और विकसित बनाना उनकी प्राथमिकता है, लेकिन इस प्रक्रिया में गरीबों की रोज़ी-रोटी सुरक्षित रहनी चाहिए।

विकास योजनाएं और सामाजिक सरोकार
महापौर ने बताया कि ठेला-सब्जी विक्रेताओं के लिए वेंडिंग जोन, कोसाबाड़ी सब्जी मार्केट का व्यवस्थित विकास, बुधवारी क्षेत्र में छोटी दुकानों का निर्माण, मल्टीलेवल पार्किंग और चौपाटी जैसी योजनाएं तेजी से पूर्ण की जा रही हैं। कार्यक्रम में संस्कारम् संस्था की अध्यक्ष आकांक्षा चंदेल ने बच्चों में संस्कार और पुस्तकों से जुड़ाव पर जोर दिया। अंत में विशाल केक काटा गया और उपस्थित जनों ने महापौर को दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version