Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

शेयर मार्केट में रकम दोगुनी करने का झांसा, 23.50 लाख की ठगी, गाजियाबाद से आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगाँव /छत्तीसगढ़

शेयर मार्केट निवेश के नाम पर सुनियोजित ठगी
थाना बसंतपुर, राजनांदगांव क्षेत्र अंतर्गत गोकुल नगर निवासी धनीराम सिन्हा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि एक व्यक्ति ने स्वयं को शेयर मार्केट का जानकार बताते हुए निवेश पर रकम दोगुनी करने का भरोसा दिलाया। आरोपी ने शुरुआत में विश्वास जीतने के लिए कुछ दिनों तक ब्याज के रूप में छोटी-छोटी रकम पीड़ितों को लौटाई, जिससे लोग उसके झांसे में आ गए। इसके बाद अलग-अलग खातों से कुल 23 लाख 50 हजार रुपये अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए।

रकम मिलते ही फोन बंद, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
जैसे ही बड़ी रकम खातों में जमा हुई, आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर संपर्क तोड़ लिया। पीड़ित की शिकायत पर थाना बसंतपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों और बैंक लेनदेन के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इस तरह की ठगी के और पीड़ित तो नहीं हैं।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version