Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

बजट से पहले सोना-चांदी धड़ाम: MCX पर गोल्ड 1.40 लाख, सिल्वर 2.65 लाख के करीब…

बिज़नेस/भारत

बजट से पहले बाजार में तेज गिरावट
आज 1 फरवरी को भारत सरकार का आम बजट पेश किया जा रहा है और उससे पहले ही कमोडिटी बाजार में भारी दबाव देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर ट्रेडिंग शुरू होते ही सोने के भाव करीब 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक फिसल गए, जबकि चांदी 2.65 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गई। शुक्रवार को शुरू हुई गिरावट रविवार को भी जारी रही और बाजार गिरावट के साथ खुला।

ऑल-टाइम हाई के बाद चांदी में ऐतिहासिक टूट
गुरुवार को चांदी ने इतिहास रचते हुए पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का स्तर पार किया था, लेकिन इसके बाद मुनाफावसूली ने बाजार की दिशा पलट दी। शुक्रवार को ही चांदी करीब 1 लाख रुपये टूट गई, जो अब तक की एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है। रविवार को भी इसमें 9 प्रतिशत से अधिक की और गिरावट दर्ज की गई, जिससे कीमतें तेजी से नीचे आईं।

सोने में भी तेज फिसलन, निवेशक सतर्क
सोने की बात करें तो गुरुवार को इसके भाव करीब 1.93 लाख रुपये तक पहुंचे थे, लेकिन अगले ही दिन करीब 40 हजार रुपये से ज्यादा टूट गए। रविवार को भी सोने में 6 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई और कीमत करीब 1.43 लाख रुपये तक आ गई। विशेषज्ञों का मानना है कि बजट से पहले अनिश्चितता और हालिया तेज उछाल के बाद मुनाफावसूली के कारण यह गिरावट देखने को मिल रही है।

खबरें और भी…

Exit mobile version