Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

राजिम में विधायक रोहित साहू ने कई स्थानों पर फहराया तिरंगा, एनसीसी कैडेट्स की परेड की ली सलामी…

राजिम/छत्तीसगढ़ /राजनीति

ध्वजारोहण और जनभागीदारी का संदेश
राजिम। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर धर्मनगरी राजिम देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आई। राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रोहित साहू ने नगर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्री चंदूलाल साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। नगर के हृदय स्थल पर पंडित सुंदरलाल शर्मा की प्रतिमा के समीप आयोजित कार्यक्रम में भी विधायक ने ध्वजारोहण कर महापुरुषों के योगदान को स्मरण किया।

नगर पंचायत से पुराने मेला मैदान तक आयोजन
इसके पश्चात नगर पंचायत परिसर राजिम में आयोजित समारोह में अध्यक्ष महेश यादव, उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्य समारोह पुराने मेला मैदान में आयोजित हुआ, जहाँ नवयुवक मंडल और बेरोजगार संघ के संयुक्त तत्वावधान में भव्य आयोजन किया गया। यहाँ विधायक रोहित साहू ने राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं सेजेस राजिम के एनसीसी कैडेट्स की परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।

गणतंत्र के मूल्यों पर जोर
अपने संबोधन में विधायक श्री साहू ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। यह दिन शहीदों और संविधान निर्माताओं को नमन करने का अवसर है। वहीं श्री चंदूलाल साहू ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की देशभक्ति प्रस्तुतियाँ और उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान भी किया गया।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version