Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायपुर के उद्यानों में जानवरों का आतंक, पिटबुल डॉग और पेयजल संकट पर कांग्रेस का नगर निगम घेराव का अल्टीमेटम…

रायपुर /छत्तीसगढ़

रायपुर शहर के उद्यानों व सार्वजनिक स्थानों पर जानवरों के बढ़ते जमावड़े, प्रतिबंधित पिटबुल डॉग के हमलों, पेयजल संकट, सफाई व्यवस्था और मच्छर उन्मूलन में विफलता को लेकर कांग्रेस ने नगर निगम प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है।

उद्यानों में असुरक्षा और पिटबुल डॉग पर सवाल
महापौर पद की कांग्रेस प्रत्याशी रहीं दीप्ति प्रमोद दुबे के नेतृत्व में महिला पार्षदों ने आयुक्त विश्वदीप को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ऑक्सीजोन, गांधी उद्यान, अनुपम गार्डन सहित प्रमुख उद्यानों में गाय, सांड और कुत्तों के आतंक से मॉर्निंग व इवनिंग वॉक करने वालों पर हो रहे हमलों का मुद्दा उठाया गया। साथ ही प्रतिबंध के बावजूद रायपुर में पिटबुल डॉग पालने पर सवाल करते हुए डॉग बाइट पीड़ितों को मुआवजा देने और मालिकों पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की गई।

पेयजल संकट और सफाई व्यवस्था पर नाराजगी
दीप्ति दुबे ने कहा कि गर्मी शुरू होने से पहले ही ब्राह्मणपारा, सदर बाजार, रविशंकर शुक्ल वार्ड, कचना सहित कई इलाकों में पेयजल संकट गहराने लगा है, जबकि निगम पर्याप्त जल आपूर्ति का दावा कर रहा है। वहीं 144 करोड़ खर्च होने के बावजूद वार्डों में मुक्कड़ों की संख्या कम नहीं हो रही और मच्छरों के कारण मलेरिया का खतरा बढ़ गया है।

15 दिन में सुधार नहीं तो आंदोलन
महिला पार्षद रेणु जयंत साहू, उपनेता जय श्री नायक, किरण वर्मा और गायत्री चंद्राकर ने प्रशासन से उद्यानों में सुरक्षा गार्ड तैनात करने और व्यवस्थाओं में त्वरित सुधार की मांग की। आयुक्त विश्वदीप ने सभी मांगों को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया। दीप्ति प्रमोद दुबे ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों में सुधार नहीं हुआ तो निगम में जनता के साथ प्रदर्शन किया जाएगा।

खबरें और भी …

Exit mobile version