Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायपुर में D.Ed अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज, शिक्षा मंत्री के बंगले का घेराव…

रायपुर/छत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर में सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर D.Ed अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को अभ्यर्थी अपने परिजनों के साथ नया रायपुर स्थित स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के बंगले का घेराव करने पहुंचे। बड़ी संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की।

अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लंबे समय से सहायक शिक्षक भर्ती को लेकर अनशन, धरना और प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। मौके पर प्रशासन की मौजूदगी बनी हुई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। खबर में आगे अपडेट जारी है।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version