Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

संजीवनी वृद्धा आश्रम में हार्मोनी म्यूजिकल ग्रुप ने गीत-संगीत के साथ मनाया गणतंत्र दिवस।

रायपुर/छत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बढ़ते कदम संजीवनी वृद्धा आश्रम में एक भावनात्मक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आश्रम प्रबंधन की ओर से श्री इंदर कोडवानी जी, श्री सुरेश रोचलानी जी, श्री सुनील पेशवानी जी एवं लीला जैन मैडम की उपस्थिति में देशभक्ति का यह पर्व उल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ की गई, जिसमें आश्रम के सभी बुजुर्गों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर हार्मोनी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। ग्रुप के डायरेक्टर श्री डी. नागेश राव ने अपने संगीत साथियों के साथ देशभक्ति एवं मधुर गीतों की प्रस्तुति देकर वृद्धजनों का मन मोह लिया। गीत-संगीत के माध्यम से बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ झलकता नजर आया, वहीं पूरे परिसर में देशभक्ति का वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम के अंत में हार्मोनी म्यूजिकल ग्रुप के सदस्यों ने बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया। आश्रम प्रबंधन ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन वृद्धजनों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मीयता का संचार करते हैं। गणतंत्र दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम समाज में बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदना और सहभागिता का प्रेरक संदेश देता है।

खबरें और भी…

Exit mobile version