Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायपुर में 26 जनवरी को भव्य ‘जोहार तिरंगा यात्रा’, बाइक रैली के साथ देशभक्ति का संदेश…

रायपुर/छत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2026 को ‘जोहार तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। यह तिरंगा यात्रा बाइक रैली के रूप में शाम 4 बजे आजाद चौक से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मरीन ड्राइव में संपन्न होगी। आयोजन का उद्देश्य देशभक्ति, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देना है।

तिरंगा यात्रा का मार्ग और उद्देश्य
आयोजकों के अनुसार तिरंगा यात्रा आजाद चौक से प्रारंभ होकर टिकरापारा, सदर बाजार, कोतवाली चौक, मालवीय रोड, जयस्तंभ चौक, गौरव पथ, शहीद भगत सिंह चौक होते हुए मरीन ड्राइव पहुंचेगी। यात्रा के दौरान प्रतिभागी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति गीतों और नारों के साथ आगे बढ़ेंगे। यह आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने और गणतंत्र दिवस को जनभागीदारी के साथ मनाने का प्रयास है।

आयोजक व सहयोगी चेहरे
कार्यक्रम के आयोजक के रूप में योगेश अग्रवाल और राजेश मिश्रा का नाम प्रमुखता से सामने आया है। वहीं प्रमुख सहयोगियों में जेपी शर्मा, शिवरतन गुप्ता, शेख अलीम वसी और अवतार सिंह कागल शामिल हैं। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाएं और राष्ट्रीय एकता का संदेश दें।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version