Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायपुर साहित्य उत्सव में “नई पीढ़ी की फिल्मी दुनिया” पर सारगर्भित परिचर्चा…

रायपुर /छत्तीसगढ़

रायपुर साहित्य उत्सव के अंतर्गत श्यामलाल चतुर्वेदी मंडप में “नई पीढ़ी की फिल्मी दुनिया” विषय पर आयोजित परिचर्चा में सिनेमा, साहित्य और डिजिटल माध्यमों के बदलते स्वरूप पर गहन विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम में अभिनेता सत्यजीत दुबे, अभिनेत्री टी. जे. भानु, विधायक व प्रसिद्ध कलाकार अनुज शर्मा तथा सुविज्ञा दुबे विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

परिचर्चा में अनुज शर्मा ने छत्तीसगढ़ी भाषा की सरलता और संवाद की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं की बढ़ती सशक्त भागीदारी को समय की आवश्यकता बताया। सत्यजीत दुबे ने कहा कि भावनात्मक रूप से मजबूत फिल्में ही लंबे समय तक दर्शकों के मन में जीवित रहती हैं और छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति में कहानियों की अपार संभावनाएं हैं। टी. जे. भानु ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को नए कलाकारों के लिए अवसर का माध्यम बताया, वहीं सुविज्ञा दुबे ने बच्चों में आत्मविश्वास निर्माण पर जोर दिया। वक्ताओं ने सशक्त कहानी और सामाजिक जिम्मेदारी को भविष्य के सिनेमा की दिशा बताया।

खबरें और भी..

Exit mobile version