Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नवनियुक्त सलाहकार आर. कृष्णा दास को केबिनेट मंत्री का दर्जा, सौजन्य मुलाकात में दी बधाई…

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से उनके नवनियुक्त सलाहकार वरिष्ठ पत्रकार श्री आर. कृष्णा दास ने आज यहां मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री दास को नवीन दायित्व के लिए बधाई दी और उन्हें अपने पदेन उत्तरदायित्वों के सफल एवं कुशल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं।

राज्य शासन द्वारा श्री आर. कृष्णा दास को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है। वे अपने दायित्वों के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री को मीडिया से संबंधित विषयों के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं नीतिगत मामलों में परामर्श देंगे। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके दीर्घ अनुभव को शासन के लिए उपयोगी माना जा रहा है।

इसी क्रम में राज्य शासन ने श्री आर. कृष्णा दास को केबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के अनुसार उन्हें यह दर्जा मुख्यमंत्री के सलाहकार पद के साथ प्रदान किया गया है। शासन के इस निर्णय को मीडिया समन्वय और जनसंपर्क व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

खबरें और भी…

Exit mobile version