Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी ठंड, रायपुर में धुंध के आसार…

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बीते दिनों ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों में एक बार फिर ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। सुबह और देर रात ठंड का असर बना रहेगा, वहीं राजधानी रायपुर में धुंध छाए रहने के संकेत हैं।

रायपुर और दुर्ग के आउटर इलाकों सहित सरगुजा संभाग में शीतलहर का असर देखने को मिला है। ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जबकि शहरों में सुबह ठंड ज्यादा महसूस की जा रही है। दिन में तापमान में हल्की बढ़ोतरी से कुछ राहत मिल रही है।

IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में क्रमिक बदलाव संभव है। हालांकि 26 जनवरी तक तापमान में बड़ी गिरावट की आशंका नहीं है, लेकिन रविवार को उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में शीतलहर चल सकती है।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version