Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

लापरवाही से वाहन चलाने के दो अलग-अलग मामले दर्ज…

छत्तीसगढ़

दुर्ग में लापरवाही से वाहन चलाने के दो मामलों में पुलगांव पुलिस ने कार्रवाई की है। पहले मामले में महिंद्रा थार वाहन चालक ने तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक मोटरसाइकिल चालक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए आरआर हॉस्पिटल दुर्ग में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ धारा 184, 125(ए) और 281 के तहत अपराध दर्ज किया है।

दूसरे मामले में ट्रक ट्रेलर चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए खपरी नाला में लगी रेलिंग को तोड़ दिया, जिससे सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा। प्रार्थी दुर्गेश राजपूत, निवासी नेहरू नगर भिलाई, जो हाईवे इंजीनियरिंग कार्य से जुड़ा है, की शिकायत पर ट्रक ट्रेलर क्रमांक एमएच 40 सीएम 9454 के चालक के खिलाफ धारा 184, 3 और 281 के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना 12 जनवरी की रात करीब 10.30 बजे बाफना टोल प्लाजा से राजनांदगांव जाते समय हुई। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

खबरें और भी…swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सएप ग्रुप को Follow करना न भूलें | https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें |  https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

Exit mobile version