Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

मानपुर में नए मतदाताओं को जोड़ने विशेष अभियान, SIR कार्यक्रम के तहत फॉर्म-6 भरवाए गए…

मोहला/ राजनांदगांव/छत्तीसगढ़

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशानुसार विकासखण्ड मानपुर में नए मतदाताओं को निर्वाचक नामावली में शामिल करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान हायर सेकेंडरी स्कूल, लाल श्याम शाह कॉलेज तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में अध्ययनरत विद्यार्थियों और युवाओं को मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने विद्यार्थियों को मतदाता बनने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और समय-सीमा की जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि 01 अक्टूबर 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र नागरिकों से निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने हेतु फॉर्म-6 भरवाए गए। SIR कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं समावेशी बनाना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने संवैधानिक मतदान अधिकार से वंचित न रह जाए।
प्रशासन की ओर से युवाओं से अपील की गई कि वे समय रहते अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में योगदान दें।

खबरें और भी…

Exit mobile version