Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में AAP की ‘छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा’ शुरू, 11,664 ग्राम पंचायतों तक पहुंच का लक्ष्य…

रायपुर /छत्तीसगढ़

हाइलाइट :

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी (AAP) ने ब्लॉक स्तरीय ‘छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा’ की आज से औपचारिक शुरुआत कर दी है। इस यात्रा का उद्देश्य प्रदेश की 11,664 ग्राम पंचायतों और 20 हजार से अधिक गांवों तक संगठन की सीधी पहुंच बनाना है। पार्टी ने इसके लिए ब्लॉक स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए 400 से अधिक ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है, जिससे जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने बताया कि पिछले दो महीनों में पार्टी ने लगातार मैराथन बैठकों का दौर चलाया। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव संदीप पाठक और सहप्रभारी मुकेश अहलावत के मार्गदर्शन में संगठनात्मक संरचना के अनुरूप पूरे प्रदेश में 450 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का अभियान है।

उत्तम जायसवाल ने कहा, “संसाधन सीमित हैं, लेकिन हमारे पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ इस लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। इस यात्रा के बाद आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ एक नए रूप में प्रदेश की जनता के सामने खड़ी नजर आएगी।” उन्होंने बताया कि यात्रा की तैयारी को लेकर लोकसभा और जिला स्तर पर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकें की गईं, जिनमें विधानसभा और बूथ स्तर पर संगठन को और सशक्त करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और आगामी निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए रणनीतिक योजना पर विस्तार से चर्चा हुई।

ख़बरें और भी…swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सएप ग्रुप को Follow करना न भूलें | https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें |  https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

Exit mobile version