Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायपुर नगर निगम की सख्त कार्रवाई: नेवेद्य फैक्ट्री पर ₹10 हजार जुर्माना, गुजराती मिष्ठान भंडार पर ₹5 हजार ई-जुर्माना…

रायपुर: रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग ने स्वच्छता से जुड़ी जनशिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही द्वारा औचक निरीक्षण कर शिकायतों की सत्यता की जांच की गई, जिसमें दोनों ही शिकायतें सही पाई गईं।

जांच के दौरान यह पाया गया कि नेवेद्य फैक्ट्री द्वारा नगर निगम की नालियों में कचरा डाला जा रहा था, जिससे नालियां जाम हो रही थीं। जनशिकायत सही पाए जाने पर नगर निगम स्वास्थ्य विभाग ने फैक्ट्री संचालक पर तत्काल ₹10,000 का जुर्माना लगाया और स्वच्छता व्यवस्था में तुरंत सुधार करने के निर्देश जारी किए।

इसी क्रम में नगर निगम जोन क्रमांक 4 क्षेत्र अंतर्गत गुजराती मिष्ठान भंडार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में वहां सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) नहीं पाया गया। इस पर स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार दुकान संचालक को मिनी एसटीपी निर्माण हेतु नोटिस जारी किया गया तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर ₹5,000 का ई-जुर्माना वसूला गया।

इस कार्रवाई के दौरान जोन 4 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री वीरेन्द्र चंद्राकर एवं नगर निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग के स्वच्छता निरीक्षक श्री गिरिजेश तिवारी उपस्थित रहे। नगर निगम स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्वच्छता से संबंधित जनशिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आगे भी इसी तरह त्वरित और कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

खबरें और भी…

swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सएप ग्रुप को Follow करना न भूलें.     https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.      https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

Exit mobile version