Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

हम साथ-साथ हैं’ म्यूजिकल ग्रुप की पहली प्रस्तुति बनेगी रायपुर की यादगार शाम …

हाइलाइट :

विमतारा में आज होगी संगीत की सुरमयी शाम रायपुर के शांति नगर स्थित विमतारा में आज दिनांक 16 नवम्बर 2025 को ‘हम साथ-साथ हैं’ म्यूजिकल ग्रुप अपनी प्रथम लाइव बैंड प्रस्तुति देने जा रहा है । शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक चलने वाले इस संगीतमय कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है । लोगों में यह जानने की उत्सुकता है कि नई टीम अपनी पहली प्रस्तुति में कैसा जादू बिखेरती है ।

आयोजन एवं संचालन की जिम्मेदारी प्रदीप साहू और कृष्णा–शेषगिरी राव संभाल रहे हैं । आयोजन टीम का कहना है कि वे चाहते हैं कि इस कार्यक्रम के माध्यम से रायपुर में लाइव बैंड का एक नया मानक स्थापित हो । प्रदीप साहू ने मुस्कुराते हुए कहा , “हमारी कोशिश है कि आज की शाम हर दर्शक को एक यादगार अनुभव मिले ।”

विशिष्ट अतिथियों और सम्मानित व्यक्तियों की उपस्थिति से बढ़ेगा कार्यक्रम का मान कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में सोहन लाल साहू पार्षद , बाल गंगाधर तिलक वार्ड-शामिल होंगे । वहीं विशेष आमंत्रित के रूप में विजय दम्मानी भी उपस्थित रहेंगे ।

वरिष्ठ मंच संचालन की कमान समाजसेवी लक्ष्मीनारायण लाहोटी के हाथों में होगी , जिनकी सधी हुई शैली और सहजता कार्यक्रम को विशेष आयाम देने वाली है । समारोह से जुड़े लोगों ने बताया कि अतिथियों की उपस्थिति से कलाकारों का मनोबल और अधिक बढ़ गया है । स्थानीय निवासियों में भी कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखा जा रहा है ।

मंच पर अपनी आवाज़ का जादू बिखेरेंगे कई नामचीन गायक आज की शाम को खास बनाने के लिए कई प्रतिभाशाली कलाकार मंच पर प्रस्तुति देंगे । प्रमुख गायक कलाकार इस प्रकार हैं एन.के. चक्रवर्ती, धर्मेन्द्र राठी ,राकेश दास, मनीष झा, एन.जे. राव ,प्रभात ध्रुव ,सुनील कोरी ,संजय वर्मा ,प्रेरणा झा, उषा राव, डॉ. कृति गुप्ता, पूजा सिंह |

इन कलाकारों ने बताया कि वे अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों के लिए लगातार अभ्यास कर रहे हैं । गायक राकेश दास ने कहा , “हम सब मिलकर ऐसा माहौल बनाना चाहते हैं कि लोग इसे लंबे समय तक याद रखें ।”

‘यादगार शाम’ बनने की पूरी उम्मीद लोकल कलाकारों की मजबूत टीम , अनुभवी आयोजक और सम्मानित अतिथियों की मौजूदगी इस कार्यक्रम को विशेष बना रही है । आयोजकों ने यह भी कहा कि यदि आज का कार्यक्रम सफल रहा , तो ‘हम साथ-साथ हैं’ म्यूजिकल ग्रुप आगे भी नियमित प्रस्तुतियां आयोजित करेगा । स्थानीय लोगों में यह भावना साफ दिखाई दे रही है कि आज की शाम निश्चित रूप से यादगार रहने वाली है ।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version