Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

गोविंदा की तबीयत अचानक बिगड़ी , अस्पताल में भर्ती…

बॉलीवुड अभिनेता और पूर्व सांसद गोविंदा की तबीयत मंगलवार रात अचानक बिगड़ गई । डिसओरिएंटेशन के चलते उन्हें रात एक बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया । फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है ।

मुंबई । बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा की तबीयत मंगलवार रात अचानक खराब हो गई । जानकारी के अनुसार , उन्हें डिसओरिएंटेशन की समस्या हुई , जिसके बाद रात करीब एक बजे उन्हें मुंबई के क्रिटीकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया । डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी में है और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है ।

गोविंदा के दोस्त और लीगल एडवाइजर ललित बिंदल ने बताया कि अभिनेता को शुरुआती तौर पर दवाएं दी गईं , लेकिन स्थिति न सुधरने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया । वहीं , उनके परिवार के सदस्य और बेटी टीना आहूजा अस्पताल में मौजूद हैं ।

बता दें कि करीब एक साल पहले भी गोविंदा के साथ एक हादसा हुआ था , जब घर पर गलती से उनकी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चल गई थी , जो उनके घुटने में लगी थी । उस वक्त भी टीना ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया था ।

फिलहाल डॉक्टरों ने बताया है कि गोविंदा की स्थिति नियंत्रण में है , और फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं ।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version