Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

कार्तिक पुन्नी मेला की तैयारी तेज़ महादेवघाट में सफाई , पेयजल व रोशनी व्यवस्था का निरीक्षण…

रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे और आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर अपर आयुक्त स्वास्थ्य विनोद पांडेय ने जोन 8 कमिश्नर राजेश्वरी पटेल , इंजीनियरों व अधिकारियों के साथ महादेवघाट में कार्तिक पुन्नी मेला की तैयारियों का निरीक्षण किया । टीम ने सफाई , पेयजल , स्ट्रीट लाइट और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की । अपर आयुक्त ने निर्देश दिए कि आयोजन समिति के सहयोग से सभी तैयारियां श्रद्धालुओं की सुविधा और मेला की परंपरागत गरिमा के अनुरूप प्राथमिकता से पूरी की जाएं ।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version