Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायपुर में गूंजेंगे सुरों के तराने आज ‘फ्रेंड्स फॉर एवर’ की ओपन माइक संगीत संध्या में गायक बिखेरेंगे सुरों का जादू…

हाइलाइट :

विशेष प्रोफेशनल और शौकिया दोनों गायक देंगे प्रस्तुतियां

रायपुर में आज संगीतमय शाम का आयोजन रायपुर की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था ‘फ्रेंड्स फॉर एवर’ की ओर से आज 4 नवम्बर को ओपन माइक संगीत संध्या का भव्य आयोजन किया जा रहा है । यह कार्यक्रम मायाराम सुरजन लोकायन हाल , रजबंधा मैदान में शाम 4 बजे से आरंभ होगा । शहर के संगीतप्रेमियों के लिए यह एक विशेष अवसर होगा , जहां सुरों और भावनाओं की बहार बिखरेगी ।

प्रोफेशनल और शौकिया गायक एक ही मंच पर

संस्था के प्रोफेशनल गायकों के साथ-साथ शहर के कई शौकिया कलाकार भी इस मंच पर अपने मनपसंद फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियां देंगे । आयोजकों का कहना है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और संगीत प्रेमियों को एक खुला मंच उपलब्ध कराना है ।

समाजसेवी लक्ष्मी नारायण लाहोटी करेंगे संचालन

कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध समाजसेवी लक्ष्मी नारायण लाहोटी द्वारा किया जाएगा । आयोजन समिति ने बताया कि लाहोटी जी के प्रेरक शब्द और सधा हुआ संचालन इस संध्या की गरिमा को और बढ़ाएगा ।

संगीत और मित्रता का संगम

‘फ्रेंड्स फॉर एवर’ संस्था लंबे समय से शहर में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है । संस्था के सदस्यों का कहना है कि यह कार्यक्रम केवल मनोरंजन नहीं बल्कि मित्रता , सकारात्मकता और सामूहिक उत्सव का प्रतीक है ।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version