Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

जनअपेक्षित सुधार पर जोर जोन 8 अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर ने दी सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश…

हाइलाइट

रायपुर नगर निगम जोन 8 में सफाई व्यवस्था को लेकर बैठक , सभी वार्ड सुपरवाइजरों को मिली जिम्मेदारी — जनता को स्वच्छ माहौल देने पर जोर । रायपुर – रायपुर नगर निगम के जोन 8 अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर ने आज जोन कार्यालय में वार्ड सफाई सुपरवाइजरों की बैठक ली ।

बैठक में जोन 8 की अध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी पटेल और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन भी उपस्थित रहे । इस दौरान जोन के अंतर्गत आने वाले सभी सात वार्डों की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की गई ।

जोन अध्यक्ष श्री ठाकुर ने अधिकारियों और सुपरवाइजरों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था में जनअपेक्षित सुधार लाने के लिए पूरी मेहनत और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें । उन्होंने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्रदान करना हमारी पहली प्राथमिकता है , इसके लिए कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । उन्होंने वार्डवार सफाई की स्थिति , कचरा उठाव व्यवस्था और नालियों की सफाई की जानकारी ली तथा जहां आवश्यक हो वहां तत्काल सुधार के निर्देश दिए ।

बैठक में यह भी तय किया गया कि नियमित निरीक्षण और मॉनिटरिंग के माध्यम से सफाई कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी , ताकि जोन 8 को स्वच्छता में उत्कृष्ट जोन के रूप में पहचाना जा सके ।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version