Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

आज का राशिफल : 28 अक्टूबर 2025;किसी का रुका काम बनेगा, तो किसी की मेहनत चमक उठेगी – जानिए क्या कहती हैं आज आपकी राशि ?

जाने आज का राशिफल ,

मेष राशि (Aries)रुका हुआ काम बनेगा

आज शाम के समय आपका कोई अधूरा कार्य पूरा हो सकता है। व्यवसाय में रिश्तों की कड़वाहट को मिठास में बदलने की कोशिश करें, इससे आपकी प्रगति तेज होगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान की शिक्षा या भविष्य को लेकर मन चिंतित रह सकता है।
उपाय: हनुमान जी को लाल फूल अर्पित करें।

वृषभ राशि (Taurus)पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि

आज आपका दिन शांति और संतोष में बीतेगा। राजनीतिक या प्रशासनिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों का लाभ मिलेगा। नए अनुबंधों के माध्यम से सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शाम के समय अप्रिय व्यक्तियों से दूर रहें। संतान से जुड़ी पुरानी परेशानी कम होगी।
उपाय: माँ लक्ष्मी को सफेद पुष्प अर्पित करें।

मिथुन राशि (Gemini)भाग्य का सहयोग मिलेगा

आज भाग्य आपका साथ देगा। संतान को प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। रात्रि में किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। संपत्ति या निवेश के लिए दिन शुभ है।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

कर्क राशि (Cancer)ससुराल पक्ष से धन लाभ

आज आपको राजकीय मान-सम्मान मिलने के योग हैं। विदेश व्यापार से जुड़े लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति से मन संतुष्ट रहेगा।
उपाय: दूध में शक्कर मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें।

सिंह राशि (Leo)विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं

नौकरी में तरक्की और व्यापार में लाभ का योग है। मित्र की सलाह लाभदायक रहेगी। संतान के विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। छात्रों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।

कन्या राशि (Virgo)आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

रोजगार के क्षेत्र में आंशिक सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। कानूनी विवादों में जीत संभव है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
उपाय: तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं।

तुला राशि (Libra)पैसों की समस्या दूर होगी

परिवार के सुखों में वृद्धि होगी। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक समस्या सुलझ सकती है। परिवार के साथ छोटी यात्रा संभव है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
उपाय: माता लक्ष्मी की आरती करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)मेहनत का फल मिलेगा

कार्यस्थल पर उथल-पुथल हो सकती है, पर शाम तक सब ठीक होगा। मेहनत और ईमानदारी से कार्य पूरे होंगे। भाई-बहन के विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

धनु राशि (Sagittarius)मेहनत से मिलेगी सफलता

आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। सरकारी क्षेत्र में लाभ संभव है। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। छात्रों को सफलता के लिए परिश्रम करना होगा।
उपाय: पीपल वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।

मकर राशि (Capricorn)माता-पिता का ध्यान रखें

आज आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। नए व्यावसायिक प्रयोग लाभ देंगे। शाम को किसी विवाद में न पड़ें। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें।
उपाय: भगवान शनि को तेल अर्पित करें।

कुंभ राशि (Aquarius)करीबी से मनमुटाव संभव

आज भावनात्मक उतार-चढ़ाव रह सकता है। खान-पान में संयम रखें और निर्णय सोच-समझकर लें। किसी मित्र की मदद से लाभ मिलेगा।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि (Pisces)कीमती सामान का ध्यान रखें

आज बच्चों की चिंता बनी रह सकती है। शाम के समय कीमती वस्तु के चोरी होने की संभावना है, सावधानी बरतें। वैवाहिक जीवन में सुधार के संकेत हैं। धार्मिक यात्रा का योग है।
उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी पत्र अर्पित करें।

Exit mobile version