Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

सांस्कृतिक धरोहर की गरिमा के साथ मनाई गई चित्रगुप्त पूजा ; भव्य आयोजन सम्पन्न ।

समारोह का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ रहीं, जिन्हें महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रस्तुत किया। गीत, नृत्य और नाटक की इन मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। चित्रांश सेवा समिति द्वारा समाज के होनहार एवं मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों में शिक्षा और प्रतिभा के प्रति प्रोत्साहन का माहौल बना। सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को संजोने की दिशा में यह कदम सराहनीय रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के संरक्षक श्री अविनाश वर्मा (अविनाश चंद्र वर्मा) ने की। मुख्य अतिथि के रूप में कायस्थ समाज के वरिष्ठजन श्री राजेश श्रीवास्तव और श्री राजेंद्र श्रीवास्तव उपस्थित रहे। चित्रांश सेवा समिति के अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, ध्यानचंद्र श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, विकास प्रसाद, मुकेश सिन्हा, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, राजेश सिन्हा एवं आदित्य सक्सेना सहित अनेक गणमान्य सदस्य कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

यह आयोजन समाज की एकजुटता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने वाला साबित हुआ। समिति ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवा पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने के संकल्प को दोहराया।

खबरें और भी…

Exit mobile version