Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दीप पर्व की शुभकामनाएं देने पहुंचे ग्रामीण, आत्मीय संवाद में सुनी लोगों की समस्याएं…

जशपुर। दीपावली के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को बधाई देने के लिए आज बड़ी संख्या में लोग उनके गृह ग्राम बगिया पहुंचे। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री को दीप पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बगिया में एक आत्मीय और पारिवारिक माहौल दिखाई दिया, जहां मुख्यमंत्री ने सभी से स्नेहपूर्वक भेंट की और उनके सुख-दुख की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं भी ध्यानपूर्वक सुनीं और उनके आवेदन प्राप्त किए। उन्होंने उपस्थित जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक विभाग से संबंधित आवेदनों का शीघ्र और पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि ग्रामीणों को समय पर राहत मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि अंतिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ सीधे मिले।

दीप पर्व के मौके पर मुख्यमंत्री के इस मिलन समारोह ने लोगों के बीच अपनत्व और विश्वास का माहौल और भी प्रगाढ़ कर दिया। उन्होंने ग्रामवासियों से अपील की कि वे मिलजुलकर समाज में सौहार्द, स्वच्छता और विकास की भावना को मजबूत करें। मुख्यमंत्री ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सबके जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए।

खबरें और भी…

Exit mobile version