Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

पेट्रोल–डीजल महंगे, दिवाली से पहले बढ़ेगा आम जनता का खर्च,नई दरों की घोषणा 16 अक्टूबर की शाम तक संभव…

रायपुर। दिवाली से पहले सरकार की ओर से एक ऐसी खबर आई है जो आम जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल सकती है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की तैयारी चल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पेट्रोलियम विनियामक आयोग ने पेट्रोल की कीमत में ₹2.21 प्रति लीटर और डीजल में ₹3.50 प्रति लीटर की वृद्धि का प्रस्ताव सरकार को भेजा है।

बताया जा रहा है कि इस प्रस्ताव पर वित्त मंत्रालय और पेट्रोलियम मंत्रालय के बीच चर्चा जारी है। संभावना है कि 16 अक्टूबर की शाम तक नई दरों की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

दिवाली से पहले यह बढ़ोतरी आम उपभोक्ताओं के बजट को प्रभावित करेगी। त्योहार के सीजन में जहां लोग कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स और सोना–चांदी की खरीदारी में जुटे रहते हैं, वहीं अब ईंधन के बढ़े दाम परिवहन लागत और रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतों पर भी असर डाल सकते हैं।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि त्योहार से ठीक पहले पेट्रोल–डीजल महंगा होने से माल ढुलाई का खर्च बढ़ेगा, जिससे जरूरी वस्तुओं की कीमतों में भी मामूली वृद्धि हो सकती है।

आम जनता को अब सरकार की ओर से नई दरों की घोषणा का इंतजार है। अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो यह बढ़ोतरी दिवाली की तैयारियों के बीच जनता की जेब पर सीधा असर डालेगी।

खबरें और भी…

Exit mobile version