Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

क्या अब हवाई टिकट मिलेंगे फिक्स रेट पर? एलायंस एयर ने शुरू की ‘किराए से फुर्सत’ योजना…

दिवाली से पहले यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए सरकारी विमान सेवा एलायंस एयर ने एक क्रांतिकारी योजना शुरू की है – ‘किराए से फुर्सत’, जिसके तहत अब हवाई टिकटों का किराया बुकिंग की तारीख पर निर्भर नहीं करेगा। यात्री चाहे महीनों पहले टिकट लें या आखिरी समय पर, किराया एक समान रहेगा।

योजना की शुरुआत
13 अक्टूबर को नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने इस नई योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नागरिक उड्डयन सचिव समीर कुमार सिन्हा, एलायंस एयर के चेयरमैन अमित कुमार और सीईओ राजर्षि सेन सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने इसे भारत में हवाई यात्रा को लोकतांत्रिक बनाने और आम लोगों तक पहुंचाने की दिशा में उठाया गया ऐतिहासिक कदम बताया।

किराया अब रहेगा फिक्स
प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) के अनुसार, एलायंस एयर चुनिंदा मार्गों पर एक रूट – एक निश्चित किराया प्रणाली लागू करेगी। यह किराया प्रस्थान के दिन भी नहीं बदलेगा, जिससे यात्रियों को बार-बार बदलते किराए की चिंता से मुक्ति मिलेगी।
यह योजना 31 दिसंबर 2025 तक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू रहेगी, ताकि ऑपरेशनल व्यवहार्यता और यात्रियों की प्रतिक्रिया का अध्ययन किया जा सके।

टियर-2 और टियर-3 शहरों के लिए वरदान
एलायंस एयर मुख्य रूप से भारत के छोटे और मध्यम मार्गों पर कार्यरत है, जो टियर-2 और टियर-3 शहरों को जोड़ती है। ऐसे यात्री अक्सर अचानक बढ़ते एयरफेयर से परेशान होते हैं। अब स्थिर किराया व्यवस्था उन्हें सस्ती और पारदर्शी यात्रा का विकल्प देगी।

‘नए भारत की उड़ान’ का लक्ष्य
मंत्री नायडू ने बताया कि सरकार का उद्देश्य सिर्फ लाभ कमाना नहीं, बल्कि हवाई यात्रा को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उड़ान कैफ़े शुरू किए गए हैं, जहां यात्रियों को मात्र ₹10 में चाय, ₹20 में कॉफी और स्नैक्स मिलेंगे। यह पहल हवाई अड्डों को ज्यादा ‘पब्लिक फ्रेंडली’ बनाने का प्रयास है।

आने वाले समय में संभावित क्रांति
अगर यह पायलट प्रोजेक्ट सफल होता है, तो भारत के हवाई किराया सिस्टम में एक क्रांतिकारी बदलाव संभव है। निश्चित किराए की यह नीति यात्रियों के विश्वास को मजबूत करेगी और पहली बार उड़ान भरने वाले लोगों में भी हवाई यात्रा का आत्मविश्वास पैदा करेगी।

मुख्य बिंदु:

ख़बरें और भी…follow करना न भूलें|

Exit mobile version