Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

क्या नई पीढ़ी को जोड़ेगा यह मिलन? रायपुर में आज तेलुगु ब्राह्मण परिचय सम्मेलन…

सामाजिक समरसता व पारिवारिक मूल्यों को मज़बूती देने के उद्देश्य से आन्ध्र ब्राह्मण समाज, रायपुर द्वारा आज भव्य तेलुगु ब्राह्मण परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम मारुति मंगलम् भवन, गुढ़ियारी में सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा।

इस सम्मेलन में तेलुगु ब्राह्मण समाज के विभिन्न क्षेत्रों से परिवार शामिल होंगे, जहां विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिचय के साथ-साथ सांस्कृतिक संवाद, पारिवारिक परामर्श और समाज की भावी दिशा पर विचार-विमर्श होगा। आयोजकों का कहना है कि यह केवल परिचय मंच नहीं, बल्कि समाज को एकजुट कर अगली पीढ़ी को अपने मूल से जोड़ने का प्रयास है।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, विद्वान और सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। युवा पीढ़ी के लिए प्रेरक सत्र एवं पारिवारिक मार्गदर्शन भी रखा गया है ताकि परम्परा और आधुनिकता का संतुलन स्थापित हो सके।

समाज की अपील: समाज ने सभी तेलुगु ब्राह्मण परिवारों से आग्रह किया है कि अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अलभ्य अवसर का लाभ उठाएं और अपने रिश्तों की नई डोर मज़बूत करें।

ख़बरें और भी…follow करना न भूलें|

Exit mobile version