Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रेलवे का बड़ा तोहफा: अब बिना कैंसिल किए बदल सकेंगे कंफर्म टिकट की तारीख, अगले साल से शुरू होगी नई सुविधा…

नई दिल्ली: मोदी सरकार के कार्यकाल में भारतीय रेलवे ने पिछले कुछ वर्षों में अभूतपूर्व बदलाव देखे हैं। जहां एक ओर यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस नई-नई ट्रेनों की सौगात दी जा रही है, वहीं दूसरी ओर ऐसे इलाकों में भी रेल सेवा पहुंचाई गई है, जहां कभी ट्रेन पहुंचना असंभव माना जाता था। हाल ही में पूर्वोत्तर के कई राज्यों को भी रेल नेटवर्क से जोड़ा गया है। अब रेलवे यात्रियों की सहूलियत को और बढ़ाने के लिए एक और बड़ा कदम उठाने जा रहा है, जो यात्रा अनुभव को पूरी तरह बदल देगा।

कंफर्म टिकट को लेकर रेलवे का ऐतिहासिक फैसला

भारतीय रेल जल्द ही यात्रियों को ऐसी सुविधा देने जा रही है, जिससे वे अपने कंफर्म टिकट की यात्रा तारीख को बदल सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब यात्रियों को यात्रा की तारीख बदलने के लिए टिकट कैंसिल करवाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि वे उसी टिकट को नई तारीख के लिए री-शेड्यूल कर पाएंगे। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इसके लिए अतिरिक्त शुल्क (extra charge) भी नहीं देना पड़ेगा।

कैसे काम करेगी नई व्यवस्था?

मान लीजिए, आपके पास हैदराबाद से लखनऊ के बीच यात्रा करने के लिए 10 नवंबर की तारीख का कंफर्म टिकट है, लेकिन किसी जरूरी काम के चलते आप उस दिन यात्रा नहीं कर पाते। मौजूदा नियमों के अनुसार, आपको टिकट रद्द कराना पड़ता और फिर नई तारीख के लिए नया टिकट बुक करना होता।
लेकिन नई प्रणाली लागू होने के बाद, आप उसी टिकट की तारीख को ऑनलाइन बदल सकेंगे, और अपनी नई यात्रा तिथि तय कर सकेंगे। यह पूरा प्रोसेस डिजिटल होगा और इसे घर बैठे ही पूरा किया जा सकेगा।

अभी क्या है मौजूदा नियम

फिलहाल यात्रियों को यात्रा की तारीख बदलने के लिए टिकट कैंसिल करना पड़ता है। इस प्रक्रिया में न केवल समय और मेहनत लगती है, बल्कि टिकट किराए का एक हिस्सा कैंसिलेशन चार्ज के रूप में कट भी जाता है। साथ ही, नई बुकिंग में कंफर्म टिकट मिलने की गारंटी भी नहीं होती।

रेलवे रि-शेड्यूलिंग प्लान पर काम कर रहा है

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एनडीटीवी से बातचीत में बताया कि भारतीय रेलवे जल्द ही कंफर्म टिकट रि-शेड्यूलिंग सिस्टम शुरू करने जा रहा है। यह सुविधा यात्रियों को बेहद राहत देने वाली होगी। उन्होंने बताया कि प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी होगी तथा इसके लिए यात्रियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।

कब से शुरू होगी यह नई सुविधा?

रेल मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह सुविधा फिलहाल विकास के चरण में है और इसे अगले साल 2026 से लागू किया जाएगा। इसके बाद यात्रियों को टिकट कैंसिल करवाने की झंझट से मुक्ति मिलेगी। इससे यात्रियों का समय और पैसा दोनों बचेंगे, साथ ही यात्रा की योजना बनाने में भी लचीलापन मिलेगा।

कंफर्म टिकट की उपलब्धता पर निर्भर करेगी नई बुकिंग

रेल मंत्री ने यह भी कहा कि रि-शेड्यूल की गई टिकट पर यात्रा की अनुमति सीट की उपलब्धता (availability) पर निर्भर करेगी। यानी नई तारीख पर यदि सीटें खाली होंगी तभी टिकट कंफर्म माना जाएगा। साथ ही, किराए में अंतर आने पर यात्रियों को वह राशि चुकानी होगी।

जानिए मौजूदा कैंसिलेशन चार्ज

भारतीय रेलवे की मौजूदा टिकट रद्द नीति के अनुसार:

नई व्यवस्था लागू होने के बाद इन शुल्कों से बचत होगी, क्योंकि टिकट कैंसिल करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

Exit mobile version